Aug 29, 2014

शहर



नहीं जानती इसे मैं
नहीं समझता मुझे ये
रिश्ता कुछ,
उल्फ़तों  का बेरुख़ी सा है

मिलने मिलाने की कोशिश
सारी ज़ाया है
खुद में मगन ये
अहम सा बेखुदी सा है


ये जो दूसरा शहर है ..

अजनबी सा है
बड़ा है, खिला है
पर झूठी हंसी सा है




दिख जाते हैं फिर कभी
ऊँची इमारतों के पीछे वो बादल
जो वैसे ही हैं
जैसे थे मेरे शहर

उस रोज़ जब 
बारिश हुई यहाँ भी
वही नर्म सिहरन थी
जैसी होती थी मेरे शहर

शायद हम ही बदल जाते हैं
शहरों की आड़ लेकर।


May 14, 2014

U n Me



the roads to reach you
were bumpy.. wild,
n you had warned
go take them mild.

but it was a different world..

the bumps were tough
'mild' was not the key.
when you were not you,
I couldn't be me!


And here we are
hurt n lost,
prices we've paid
nowhere near the cost.


now lets get healed
reach somewhere together,
where we could see things
same as the other.. for the other!


Sep 22, 2013

दोस्त






मेरी balcony से दिखता वो नीम का पेड़
आजकल बहुत खुश रहता है 

दोस्तों का आना-जाना लगा है इन दिनों
अक्सर जब उनके खिलखिलाने की आवाज़
मेरे कमरे तक आती है
सोचती हूँ
आखिर क्या बातें करते होंगे मिल कर..


वो नीम का पेड़, बारिश की बूँदें और सर्द-मंद हवायें।  :)




Jul 14, 2013

that constant thing!



you too came by,
you too will leave

what will stay
A lone eve.


no words will ease
no sound will please

none of the wisdom
will help relieve,

the pain that reaches
while you depart,

wish it could help,
hold thy heart !