Sep 22, 2011

Moving on...

I dont miss you My love,
they say I've moved on;
moved on from the fact
that I did love you, Madly!

Moved on from the urge of meeting you
even when we had met just a while ago,

Moved on from the day long rehearsals
for our those calls of five minutes,

Moved on from the writing of a 20 pages' rough
just to drop you a small note!

Yes I have,
I dont smile untimely, unreasonably
coz you dont come across my mind anymore
You dont; Oh Love, You do not !

Had there been a bond
I could have broken up
That seemed easier,
I do still try
I 've Moved On from almost everything
You Are Up-Next,
since ages now.
My Dear Love!!



Aug 21, 2011

ज़िन्दगी

कई बार मिली है ज़िन्दगी मुझसे
बैठ कर बातें की है.. देर तक
खुशियाँ बांटी है, आंसू पोंछे है
डांटा भी है कई बार
प्यार से समझाया भी फिर
शरारतें भी की है कई साथ में
खूब पटती है हमारी :)

बदलती भी रही खुद को मेरे साथ...

सुबह की अलसायी नींद से जगाते हुए पिता सी
फिर रात की चादर में चुपके से सुलाती हुई माँ सी
छोटी-छोटी बातों में रूठती मनाती बहन सी
और बड़े-बड़े सपने दिखाती भाई सी
जब अकेली सी पड़ी कहीं किसी राह पर
एक साथी एक सहेली में भी दिखी तू

कितने रूप लेती रही तू मेरे लिए
इतना कुछ देती रही तू हर बार
फिर भी जब मिलती नहीं मैं मुस्कुराकर तुझसे
कुछ खुदगर्जी सी महसूस करती हूँ...



Apr 18, 2011

the crime!


Once again came the time,
The weaker self of mine
Is all set to ruin my haughty delusions
I have to suffer
'cos I did the crime.


The opposite me;
has left me with all guilt and regret.
The hidden devil,
knows only blunders to act;
yet again, yes indeed !



Feb 27, 2011

नन्ही चिड़िया

खुद में उलझी, खुद में सिमटी
खुद में खोयी, जागी सोयी
एक अपना ही संसार लिए
और कुछ अपनों का प्यार लिए
अनजान डगर अनजान सफ़र
अनियंत्रित डग चल पड़े किधर?

असमंजस और अंधेरों में
जलती बुझती सी मशाल लिए
कुछ उलझन और सवाल लिए
और अनचाहे से ख्याल लिए
बस क्षण भर रुक कर चलने को
मैं ढूढ़ रही हूँ छाँव एक|

कुछ समय और एकांत देश
स्मरणीय से कुछ पल विशेष
इस पथ पर घटित घटनाएँ कुछ
और वो सब कुछ जो बचा शेष
लेकर फिर आगे बढना है
क्या खोया है बस यहीं भूल
जो पाया उसमे रमना है;
उसको परिभाषित करना है ||