Dec 14, 2017

बे-ताल



रास्ते
ना याद हो तो
गुम हो जाया करते है

मंज़िलें
दिखती ना हो तो
थक ही जाया करते है



आँख
अपनी बंद हो तो
अँधेरे ही दिखते है

दो कदम
बे-ताल* हो तो
लड़खड़ा ही पड़ते है






*बे-ताल - out of sync

Aug 26, 2017

Alignment



Alright, you will be
may not be the same,
still need to be around
and keep up the flame.

there will be dark nights
and then some bright days,
might miss crucial tracks
but can still find ways.

the motive is crushed?
create another;
Align Yourself
and see the winner.




Oct 18, 2016

पति



तुम्हारी भक्ति नहीं करती
क्योंकि तुम भगवान नहीं हो
प्यार करती हूँ
... पति हो

तुम पर श्रद्धा नही
तुम कोई संत तो नही
प्यार है
... पति हो

तुम्हारा आदर-सम्मान ?
मेरे उम्र-दराज़ अभिभावक हो ?
प्यार ...
... पति हो

पूजा क्यों करूं
परमेश्वर कब बने
हाँ प्यार करूंगी
... पति हो |




*I wrote this one few years back for one of those Karwachauth  and feminism discussions .
I feel this 'set up' of Karwachauth is regressive and patriarchal for those women who follow it under some social, religious or family pressure even if personally they have no interest in doing such things.
Although for ladies who love that bridal dress up once in a while, enjoy all the pampering they receive on this day and cherish the bond when their husbands also observe fast along with them, its a celebration!
Well, mine have been :).


Sep 21, 2016

मेरी तुम।


वक़्त ठहरा के रखा है
तुम्हारे लिये ...
साँस के बाद एक और
.... साँस रखी है



तुम धड़कती हो मेरे अंदर
और मेरा दिन गुज़रता है
तुमसे हर बात ही यूँ
बाँध रखी  है

जादू हो न माया हो तुम
और ना मैं जन्नत में हूँ
हर दर्द सह बस तुम्हे पाने की
आस रखी  है

तुम हँसोगी तो
फिर आँगन फूल बरसेंगे
वो घर बनाने को दीवारें मैंने
तैयार रखी है

कभी सोचा न था
कि सोचूंगी तुम्हे इस हद
किस्मत ने भी बस अपनी ही
ठान रखी है